जनपद के सीतापुर हरदोई मार्ग पर नैमिषारण्य इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया वहीं सड़क हादसे की घटना सीसीटीवी में कैद हुई जो सामने आई है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कार वाले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी, पुलिस तहकीकात में जुटी है।