साहिबगंज: जिलेभर में भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर समापन हुआ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ
जिलेभर में 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व चैती छठ व्रत का सोमवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर समापन हो गया। जहां शहर के मुक्तेश्वर बिजली गंगा घाट, ओझा टोली घाट, चानन घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर भारी संख्या में भक्तों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन के द्वारा था।