चेरिया बरियारपुर: पबड़ा खेत में रखे हुए गोबर के ढेर से एक युवक का शव बरामद
से क्षेत्र में फैली सनसनी
मंझौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुर्गी फार्म से पवड़ा जाने वाली सड़क के संस्कृत पब्लिक स्कूल के पास एक खेत में रखे गोबर के ढेर से एक युवक का शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक का चेहरा कुचला हुआ था। शव की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा पंचायत के वार्ड 15 वभनगामा गांव निवासी हरेराम सिंह के पुत्र दीवांशु कुमार उर्फ भुल्ला के रूप में हुई