बालूमाथ टंडवा मार्ग पर थाना क्षेत्र के चेटर गांव के पास रविवार संध्या 6:30 बजे हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान बारियातू थाना क्षेत्र की अमरवाडीह गांव निवासी रामदेव गंझू के पुत्र बालेश्वर गंझू के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सीएचसी लाया गया है। जहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख मे इलाज किया जा रहा है l