प्रतापपुर: थाना क्षेत्र के डुमारवार पंचायत के दुलकी नदी में बुधवार को सुबह लगभग 8 बजे एक नाबालिग लड़का का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान चरका गांव निवासी अन्नुल खान के 12 वर्षीय पुत्र अयान खान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कल शाम से ही अयान गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। सुबह लोगों ने नदी में शव देखा, जो अयान