बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस की हत्या के प्रयास मामले में कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार
सालिमपुर थाना पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी कर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार की दोपहर करीब एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।