गोरखपुर: जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के चौथे दिन लगाया जनता दरबार व की गौ सेवा
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का चौथी दिन है। दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा के साथ की। इसके बाद उन्होंने जनता दरबार कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।जनता दर्शन कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुआ,उक्त कार्यक्रम आज दिन रविवार सुबह 8 बजे लगाया।