रामपुर थानाक्षेत्र के खरवाही में युवक अजय कुशवाहा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश कर डाली । परिजनों के मुताबिक अजय ने चूहामार दवा खाई थी । गंभीर हालत में अजय को अमरपाटन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात नाजुक होने से सोमवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।