एटा: गांव बावली नहर के समीप कार चालक को आई नींद, कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, युवती सहित तीन की दर्दनाक मौत, दो लोग घायल
एटा थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर सकीट रोड स्थित गांव बावली नहर के समीप सोमवार की सुबह कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण कार पेड़ से टकरा कर गड्ढे में गिर गई,कार सवार एक युवती सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु मेडिकल में भर्ती कराया मृतकों की बॉडी को पीएम हाउस भेजा है।