ग्राम टहकापार में इन दिनों भालुओं की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार की शाम गांव के बाहरी क्षेत्र में एक साथ तीन जंगली भालू दिखाई दिए, जिनका वीडियो वहां मौजूद ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय खेती-किसानी का कार्य चल रहा है, ऐसे में भालुओं का गांव और खेतों के आसपास आना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।