बिश्रामपुर: विश्रामपुर RCIT नवाडीह में हुआ भाजयुमो का नमो नवमतदाता सम्मेलन,विडियो कॉन्फ्रेंस से प्रधानमंत्री ने किया संबोधित
नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी के सभागार में गुरुवार को भाजयुमो का विस स्तरीय नमो नव मतदाता सम्मेलन हुआ.इस सम्मेलन में विश्रामपुर विस क्षेत्र के सभी नौ मंडलों के भाजयुमो नेता कार्यकर्ता और काफी संख्या में नव मतदाता शामिल हुए.समेलन का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।