मथुरा: वृन्दावन में 5 से 11 सितंबर तक मनाया जाएगा स्वामी हरिदास जी का आविर्भाव महोत्सव, 11 वीरांगनाओं को किया जाएगा सम्मानित
श्री हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी हरिदास महाराज का 544 वा आविर्भाव महोत्सव आगामी 5 से 11 सितंबर तक वृन्दावन में परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया जाएगा। ललित कुंज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य मे कार्ड का विमोचन हुआ।