कौशाम्बी। पुरखास ग्राम सभा के असरारगंज मोहल्ले में स्थित दरगाह हबीबिया असरारिया का 76वां सालाना उर्स पूरे अदब, अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स का आयोजन सैयद अनवार उल्लाह शाह सफी मियां की सरपरस्ती और सैयद मुहम्मद जीशान शफी की निगरानी में बेहद खुशनुमा माहौल में किया गया। 5, 6 और 7 फरवरी तक चले इस सालाना उर्स के मौके पर भव्य मेले का आयोजन हुआ!