मोहन बड़ोदिया: मोहनबड़ोदिया स्थित हनुमान मंदिर की बावड़ी का किया जा रहा गहरीकरण, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
मोहनबड़ोदिया में स्थित हनुमान मंदिर की बावड़ी का गहरीकरण किया जा रहा है।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे गहरीकरण कार्य का गुरुवार को कलेक्टर ऋजु बाफना ने निरीक्षण किया। इस मौके पर स्थानीय सरपंच प्रतिज्ञा पाटीदार व अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी माैजूद रहे।उल्लेखनीय है कि मोहनबड़ोदिया स्थित हनुमान मंदिर की बावड़ी कई वर्ष पुरानी है।