सिकंदराराऊ: हसायन मोड पर सवारियों से भरा टेंपो पलटा, दो युवक गंभीर घायल, डॉक्टर ने किया दोनों को रेफर
सिकंदरा राऊ के दो युवक हसायन से सब्जी बेचकर टेम्पो से वापिस लौट रहे थे। हसायन मोड पर अचानक टेंपो पलट गया जिसमें सिकंदरा राऊ के दोनो युवक दब गए। राहगीरों व ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।