नानपारा: बंजरिया गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर जन्माष्टमी की उपलक्ष में भंडारे का हुआ आयोजन, काफी संख्या में लोग मौजूद
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के बंजरिया गांव में स्थित दुर्गा मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर आज मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। कमेटी की तरफ से भंडारे में छोले चावल पूरी हलवा सहित अन्य पकवान बनाए गए। भंडारे में गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।