उज्जैन शहर: महाकाल का आशीर्वाद लेकर कमिश्नर ने संभाला धार्मिक न्यास धर्मस्व एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के संचालक का प्रभार।
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के कमिश्नर संजय गुप्ता को आगामी आदेश तक संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। गुरुवार को संजय गुप्ता ने बाबा महाकाल के दर्शन किये और आरती में शामिल हुए उसके बाद प्रशासनिक संकुल भवन स्थित संभागायुक्त कार्यालय में पदभार लिया।