मैरवा: 52वें राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का हुआ चयन मैरवा में शिविर का हुआ था आयोजन
Mairwa, Siwan | Mar 4, 2024 52वें राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का आज चयन हुआ है। कुल 16 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन शिविर मैरवा में आयोजित किया गया था। जहां पूरे बिहार के अलग-अलग जगह से खिलाड़ी शामिल हुई थी। 20 महिला खिलाड़ियों में से अंतिम रूप से 16 महिला खिलाड़ी का बिहार टीम में चयन किया गया है।