संत सिंगाजी आश्रम व संत बाबूदास महाराज के समाधि स्थल कालाआम खुर्द की पावन धरा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं और युवा उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम के चरित्र का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।