हुज़ूर: भीम नगर में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
Huzur, Bhopal | Oct 25, 2024 भोपाल के भीम नगर इलाके में गुरुवार और शुक्रवार की देर रात एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना से पहले उसने देर रात तक घर की पुताई की। इस बीच पत्नी और दोनों मासूम बच्चे सो चुके थे। आधी रात सात साल के बेटे की नींद खुली। उसने पिता का शव शेड के पाइप में लटके देखा। तत्काल मामले की जानकारी मां को दी। मां ने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा।