सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अलग अलग स्थानों से अवैध कट्टे एवं बंदूक व चोरी हुई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।पहला आरोपी प्रहलाद यादव भूत बंगला के पास से,दूसरा आरोपी राजेन्द्र यादव पन्ना रोड फोरलेन ब्रिज से पकड़ा है। इस मामले का प्रेस नोट आज 19 मार्च 5:30 बजे पुलिस ने जारी किया।