आरा: शाहपुर के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक मजदूर की मौत, तीन लोग हुए जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 2, 2025 शाहपुर के समीप ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। मृतक बिहिया का निवासी है जबकि जख्मियों में बक्सर,रांची और एक शाहपुर का व्यक्ति शामिल है। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वो लोग ब्रहपुर से इटा उतार कर वापस लौट रहे थे।