सदर प्रखंड अंतर्गत सुगी गांव स्थित कुटिया बाबा मंदिर परिसर से रविवार 11 बजे 8 दिनों तक चलने वाले भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसको लेकर 121 कुंवारी कन्या एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए सुग्गी शिव पार्वती कुटिया बाबा मंदिर के प्रबंधक श्रीपति गोस्वामी, गौरव गोस्वामी तथा महेंद्र पासवान आदि ने दी।