मैरवा: मैरवा धाम के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक हुआ घायल, सीवान रेफर
Mairwa, Siwan | Jan 20, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा धाम के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक मैरवा नगर का रहने वाला राहुल यादव है। युवक मोटरसाइकिल से नौतन जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और मोटरसाइकिल से गिर गया। घायल ने बताया की वह कुत्ता को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया।