आरा: आरा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर मरीजों ने किया हंगामा,सीएस से किये शिकायत
Arrah, Bhojpur | May 19, 2024 आरा सदर अस्पताल में दर्जनों मरीज का आज अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। जिससे मरीज आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। मरीज के द्वारा बताया गया कि सुबह 3 बजे से लाइन लगकर हम लोग अपने बारी का इंतजार करते हैं उसके बावजूद भी अल्ट्रासाउंड केंद्र के द्वारा हम लोग का अल्ट्रासाउंड नहीं किया जाता है। बैरंग वापस लौटना पड़ता है। सीएस कार्यालय पहुंचे इसकी शिकायत भी की गई।