फतेहाबाद: फतेहाबाद में महिला पुलिसकर्मी से ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर ठगे 80 हजार रुपये, पुलिस ने मामला किया दर्ज
महिला पुलिसकर्मी के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। मामले में महिला पुलिसकर्मी ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बोस्ती निवासी पूनम ने बताया कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। 23 मार्च 2024 को शादी की खरीददारी करने के लिए टोहाना के बाजार में गई हुई थी।