सतना के शहीद स्मृति पार्क में शिलान्यास समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, मची भगदड़
सतना के सिविल लाइन स्थित चौपाटी फायर स्टेशन के पास उस्वक्त भगदड़ मच गई जब शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे शहीद स्मृति पार्क में मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया दरसल पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की दोपहर सिविल लाइन स्थित चौपाटी के पास शहीद स्मृति पार्क का भूमि पूजन होना था, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों समेत पुलिस कर्मी कार्यक्रम स्थल पर तैनात थे।