बागपत: वैदिक कन्या डिग्री कालेज टटीरी की की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जल और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Baghpat, Bagpat | Mar 18, 2024 सोमवार को कालेज की प्राचार्या डा. कमला अग्रवाल ने कहा कि पेड़ों की कटाई नहीं रुकी तो आने वाले समय में हमें सांस के साथ शुद्ध वायु के स्थान पर जहर पीना पड़ेगा। इसलिए समय रहते हमें जागरूक होकर जल संरक्षण और पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए वन संपदा को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।