रावनवाडा के हिलटाप निवासी मीसाबंदी बुजुर्ग रहमतउल्ला अंसारी का मंगलवार को निधन हुआ। उन्हें रावनवाडा के जरगल कब्रस्तान में मंगलवार को ढाई बजे सुपुर्द ए खाक किया गया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम ने कब्रस्तान पहंुचकर जनाजे को तिरंगा ओढाया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।