पिपराही: पिपराही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में DDC ने जीविका दीदी अधिकार केंद्र का किया उद्घाटन
पिपराही प्रखंड के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उप विकास आयुक्त अतुल कुमार वर्मा ने रिबन काटकर जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन किया है। उपस्थित दीदियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि जीविका दीदी आधिकारिक केंद्र प्रखंड के वंचित और शोषित महिलाओं के लिए एक वरदान है।