मुरादाबाद: प्रमोद साइबर क्राइम का शिकार हो गए उनसे साइबर ठग ने 4.99985 रुपये ठग लिए अपने साथ हुई घटना की एसएसपी से शिकायत की
प्रमोद कुमार सैनी साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। उनसे साइबर ठग ने 4.99985 लाख रुपये ठग लिए हैं। इनके साथ ये घटना 14 मई को हुई है। ठगी से परेशान प्रमोद ने सबसे पहले साइबर क्राइम सेल नंबर 1930 पर कॉल कर मदद मांगी। इसके बाद भाग कर पुलिस लाइन आए और यहां स्थित साइबर क्राइम सेल में पुलिसकर्मियों को आपबीती बताई। यही नहीं, वह साइबर क्राइम थाने पर भी गए लेकिन, जब कहीं से कोई राहत उन्हें नहीं मिली तो वह मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे थे। प्रमोद कुमार ने 9 मई को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट के माध्यम से एक मोबाइल ऑर्डर किया था। मोबाइल की डिलीवरी नहीं हुई तो उन्होंने 14 मई को फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर नंबर से बात की। कॉल रिसीव करने वाले के कहने पर प्रमोद ने प्ले स्टोर से एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली थी।