पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरकेला गांव के मानकी साई में खाना बनाते समय चूल्हे में गिरकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश बोयपाई (19) के रूप में हुई है। वह दिलीप बोयपाई का पुत्र और बरकेला के मानकी साई का निवासी था।