अयोध्या के मकबरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार दोपहर 3:00 बजे जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 11 विकास खंडों से आए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी रहे,