मथुरा: शहर के महोली रोड पर धूमधाम से निकाली गई महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा, राजकुमार बने आकर्षण का केंद्र
रविवार के दोपहर 4:00 बजे शहर मथुरा में महोली रोड धर्म कांटे से महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाराजा अग्रसेन मंडल के बैनर तले अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी जहां समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतार कर पूजा अर्चना की। डोला में राजकुमार आकर्षण का केंद्र रहे। तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।