शाजापुर जिला अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक और महिला के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर चप्पलों से हमला करते दिख रहे हैं। मारपीट में युवक द्वारा धक्का दिए जाने से महिला के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के सिर में तीन टांके लगाए गए हैं।