समस्तीपुर के मथुरापुर घाट स्थित टैक्सी पड़ाव में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जदयू जिलामहासचिव सह वारिसनगर प्रखंड के बीस सूत्री सदस्य संतोष कुमार ने ऑटो चालकों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नाच-गाने के साथ जमकर होली का आनंद लिया।