मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, दो बीघे का पुआल जलकर हुआ राख
मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पुआल में आग लगने से दो बीघे का पुआल जलकर राख हो गया। रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे राजपति के धान की थ्रेसिंग हो रही थी कुछ ही समय बाद पुआल में आग लग गया कुछ समझ पाते की आग विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची।