चकिया क्षेत्र के गोगहरा ग्राम सभा में शनिवार शाम 05 बजे 'युवा समाज' संगठन ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बढ़ती ठंड के मद्देनजर गरीब, असहाय महिलाओं और बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई। इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।कंबल पाकर लाभार्थियों ने राहत महसूस की।