रातू: रातू प्रखंड में सिमलिया रिंग रोड हाजी चौक के पास कोयला लदा ट्रक कंटेनर से टकराया, बिजली का पोल गिर गया
Ratu, Ranchi | Mar 24, 2025 रातू प्रखंड के सिमलिया रिंग रोड हाजी चौक के पास सोमवार को संध्या में एक सड़क दुर्घटना हुई। 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक कोयला लदा ट्रक ने खड़े कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो कंटेनर पलट गए। इस दुर्घटना में एक बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति घंटों तक ठप हो गई।