सुल्तानपुर: सुलतानपुर में विहिप का 59वां स्थापना दिवस सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ मनाया गया, समारोह में लोग रहे मौजूद
कादीपुर के सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड में विश्व हिंदू परिषद ने सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग संघ चालक डॉक्टर हृदय राम यादव ने विहिप के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व के हिंदुओं को संगठित और सुरक्षित करने के लिए अगस्त 1964 में मुंबई के सांदीपनी साधनाशाला में