डाक पार्सल वाहन से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 142 किलोग्राम गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार !
<nis:link nis:type=tag nis:id=sonusinghjournalist nis:value=sonusinghjournalist nis:enabled=true nis:link/>
नवादा जिले के नारदीगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए डाक पार्सल वाहन से 142 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की संध्या लगभग 5 बजे थाना क्षेत्र के वनगंगा के पास दिखा गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान के क्रम में की गई। पुलिस को गांजा तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर नारदीगंज पुलिस ने इलाके में सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो वाहन (संख्या BR-11GA-6554) को रोका गया, जो डाक पार्सल वाहन के रूप में प्रयुक्त हो रही थी। तलाशी के दौरान वाहन से 02 किलोग्राम वजन के कुल 71 बंडल गांजा बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 142 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने गांजा सहित वाहन को जब्त कर लिया। जब्त गांजा की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस संबंध में नारदीगंज थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान ओमप्रकाश सिंह, पिता योगेन्द्र सिंह, निवासी बख्तियारपुर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि वह गांजा उड़ीसा के भुवनेश्वर से लेकर आ रहा था, जिसे बख्तियारपुर में डिलीवर किया जाना था। फिलहाल पुलिस इस तस्करी से जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, सैप जवान जय प्रकाश सिंह, होमगार्ड निरंजन कुमार एवं नीरज कुमार शामिल थे।