गोंदिया से बालाघाट आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना नवेगांव ग्रामीण थाना अंतर्गत बंदरझिरिया के पास 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम विवेक उर्फ गोल्डी बिसेन ( उम्र 24) परसवाड़ा, लिंगा निवासी हैं। नवेगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही की गई, वहीं शव बरामद कर 8 फरवरी की सुबह पीएम हुआ।