जलेसर: निधौली कस्बा से बाजार कर लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया घायल M.C. की इमरजेंसी में भर्ती।
Jalesar, Etah | Aug 19, 2024 थाना निधौली कला क्षेत्र के अंतर्गत गांव जटोली निवासी बाइक सवार रवि पुत्र बखेड़ी देर शाम कस्बा निधौली से बाजार कर वापस लौट रहे थे तभी जाटोली समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, घायल अवस्था में पड़ा देख राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना कर मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड भर्ती कराया है, इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।