इकदिल के महावीर नगर स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार दोपहर 3बजे शिव शक्ति अखाड़ा के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के महाराज मधुराम शरण द्वारा हिंदुत्व की रक्षा के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर विश्वनाथ राजपूत को सेनापति, यश पंडित को सह सेनापति तथा अमित कुमार को शस्त्र निरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया।