कटनी नगर: कटनी में चलती बाइक में महिला का पैर फंसा, बाइक हुई अनियंत्रित, महिला और पुत्र घायल
आज रविवार दोपहर 4:50 मिनट पर कुठला थाना अंतर्गत अपने देवर दशरथ के साथ रीठी देवडोगरा से पन्ना जिले के सोगरहा बाइक से जा रही महिला का पैर बाइक में फंस गया बाइक अनियंत्रित हुई जिसमे महिला रुकमणी सहित उनका पुत्र कृशव घायल है। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।