कटनी नगर: शराब दुकान ठेकेदार के कार्यालय में कर्मचारियों से मारपीट, ₹1 लाख 22 हजार लूटे गए
रीठी थाना अंतर्गत देवगांव में शराब दुकान ठेकेदार के कार्यालय में घुस कर कर्मचारियों से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से मारपीट का आरोप कर्मचारियों ने लगाया है। घटना आज रविवार दोपहर 1:30 बजे की है। दो घायल जिला अस्पताल कटनी रेफर किए गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कर्मचारियों ने 1 लाख 22 हजार लुटे जाने का भी आरोप लगाया है।