छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, किसानों में छाई निराशा
छोटीसादड़ी क्षेत्र के कई इलाकों में रविवार को दोपहर 1 बजे बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश तथा ओलावृष्टि हुई। महुडिया, गोमाना, चोहान खेड़ा सहित आसपास के गांवों में दोपहर बाद बादल घिर आए और कुछ ही देर में कई स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं कई गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है।