बरेली: जातिसूचक गाली, मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, बिथरी चैनपुर के पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव कुआंडांडा निवासी ननकू ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है। आरोप है कि उनके पुत्र विजय के साथ दुकान पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की गई। रात में आरोपी साथियों संग हथियार लेकर घर पर हमला करने पहुंचे, दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है।