रामपुर: जवाला नगर में बनेगा एक और पुल, शुक्रवार को सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों ने किया संयुक्त सर्वे
Rampur, Rampur | Aug 1, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर में ज्वालानगर और सिविल लाइंस के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में दोनों क्षेत्रों को जोड़ने वाला राम रहीम सेतु बढ़ती आबादी के कारण अक्सर जाम से जूझता है। इस समस्या को देखते हुए, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों ने एक संयुक्त सर्वे किया है।