जोगापट्टी: सीपीएम का योगापट्टी अंचल पर प्रदर्शन, भूमिहीनों को वासगीत जमीन समेत विभिन्न मुद्दों पर हुई मांग
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की योगापट्टी लोकल कमिटी द्वारा योगापट्टी अंचल पर किसानों , खेत मजदूरों ,नौजवानों तथा महिलाओं का विशाल प्रदर्शन किया गया ।प्रदर्शन के पहले एक विशाल आम सभा हुई ।जिसको संबोधित करते हुए सी पी एम के विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी की सरकार धर्म के आधार पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने में लगी हुई।